अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा के साथ खेल-खेल में हुई गंदी हरकत, एक्टर ने महाराष्ट्र CM से लगाई गुहार


Last Updated:

अक्षय कुमार ने हाल ही में घिनौनी वाली घटना के बारे में बताया जो उनकी 13 साल की बेटी साथ ऑनलाइन गेम खेलती हुई. उन्होंने बताया कि एक मैसेज के बाद कैसे उनकी बेटी ने तुरंत गेम बंद करके पूरी वारदात को अपनी मम्मी को बताया.

ख़बरें फटाफट

अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा के साथ खेल-खेल में हुई गंदी हरकतअक्षय कुमार ने इस हादसे के बाद सीएम से गुहार लगाई है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार ने हाल ही में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा किया. उन्होंने साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को उजागर किया और बताया कैसे इस जाल में उनकी 13 साल की बेटी नितारा गेम खेलते-खेलते गंदी हरकत का शिकार होने से बच गई. बेटी के साथ उस घटना के बाद अक्षय ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से गुहार लगाई थी.

महाराष्ट्र पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ’ के उद्घाटन समारोह में अक्षय कुमार ने उस आपबीती का खुलासा किया, जिसने ये बता दिया कि साइबर क्राइम आम से खास तक हो सकता है. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी नितारा वीडियो गेम खेलते वक्त साइबर क्राइम का शिकार होते-होते बच गई.

ऑनलाइन वीडियो गेम खेलते हुईं फंसी नितारा

अक्षय ने कहा, ‘मैं आप सभी को एक छोटी सी घटना बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर घटी थी. मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी और कुछ वीडियो गेम ऐसे होते हैं जिन्हें आप किसी के साथ खेल सकते हैं. आप किसी अनजान अजनबी के साथ खेल रहे होते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *