EMRS Answer Key Link: ईएमआरएस भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, तय तिथियों में दर्ज कर सकते हैं


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) की ओर से एकलव्य स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13, 14 एवं 21 दिसंबर 2025 तक करवाया गया था। अब ईएमआरएस की ओर से अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर जारी कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

उत्तर कुंजी से अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 1000 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा।

आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • ईएमआरएस आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।

EMRS Answer Key Download Link

फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट

आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण ईएमआरएस की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा और फाइनल उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *