Skip to content
February 25, 2026

News

Top News

Random posts

Trending News

Sports
સ્ટીવ બકનરે સ્વીકાર્યું- તેંડુલકરને LBW આપવો ભૂલ હતી:22 વર્ષ પછી કહ્યું- આજે પણ લોકો પૂછે છે આઉટ કેમ આપ્યો; ગાબા ટેસ્ટમાં આઉટ આપ્યો હતો 01
6 minutes ago
02
Stock Market
IT કંપનીઓના શેર્સની પાળ પીટી નાખનાર Antropic AI ટૂલ શું છે? IBMના શેરમાં 25 વર્ષનો સૌથી મોટો ઘટાડો, કરોડો ધોવાઈ ગયા – What is the Anthropic AI tool which impact IT companies stocks IBM shares suffer biggest fall in 25 years crores wiped out |

Category Collection

  • Home
  • Gujarat
  • National
  • International
  • Politics
  • Sports
  • Stock Market
  • Tech
  • Fashion
  • Google Trends
  • Home
  • Google Trends
  • EPFO बदलेगा निवेश का तरीका, जोखिम कम करने की तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान – epfo plans single account to invest in etf consolidate funds of all its five schemes
  • Google Trends

EPFO बदलेगा निवेश का तरीका, जोखिम कम करने की तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान – epfo plans single account to invest in etf consolidate funds of all its five schemes

ntpr.tech3 hours ago01 mins mins


EPFO Investment Plan: ईपीएफओ अपने निवेश में तरीके में बदलाव करने जा रहा है। इसका मकसद निवेश पर जोखिम कम करना है। जानें क्या है ईपीएफओ का प्लान:

EPFO plans
ईपीएफओ बदलेगा निवेश का तरीका।
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के बजाय, एक ही साझा फंड (पूल) बनाकर बाजार में निवेश किया जाएगा। साथ ही, बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अब हर महीने के बजाय साल में एक बार ही बड़ा निवेश किया जाएगा।

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक ईपीएफओ के इन बदलावों पर 2 मार्च की बैठक में मुहर लग सकती है। हालांकि इस बैठक में नई ब्याज दरों के ऐलान की उम्मीद कम है। साल 2015 से ईपीएफओ अपनी नई कमाई का 5 से 15 फीसदी हिस्सा ETFs में लगाता रहा है। अजेंडे की कॉपी के अनुसार, EPFO अपनी सभी योजनाओं के लिए ETF निवेश का एक समान और साझा सिस्टम शुरू करेगा। पुराने नियमों के हिसाब से EPFO अपनी हर योजना के लिए अलग-अलग निवेश करता था और उन्हें एक साथ नहीं मिलाता था। भविष्य में EPFO ने साल में एक बार निवेश करने का फैसला किया है।
Navbharat Timesबंद पड़े PF खातों की जमा रकम होगी वापस, सरकार का बड़ा फैसला

क्या है अजेंडा?

  • EPFO अपनी 5 अलग-अलग योजनाओं के फंड को एक साथ मिलाकर ETF में निवेश करेगा।
  • निवेश का चक्र अब महीने-दर-महीने के बजाय सालाना होगा।
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बॉण्ड्स को बायबैक में बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी।
  • 2 मार्च को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में इन प्रस्तावों पर फैसला होगा।
  • 2025-26 के लिए ब्याज दरों की घोषणा फिलहाल एजेंडे में शामिल नहीं है।

मीटिंग में होगा फैसला

ईपीएफओ की निवेश समिति ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। अब इन्हें 2 मार्च को होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा। हालांकि, मीटिंग के अजेंडे में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज दरों की घोषणा का जिक्र नहीं है, जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।

राजेश भारती

लेखक के बारे मेंराजेश भारतीराजेश भारती, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे पिछले 16 वर्षों से बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरेंसी, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजेश भारती पिछले 1 साल वर्षों से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। वह नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर में भी 5 साल से ज्यादा काम कर चुके हैं। उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है। राजेश भारती ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें