New Zealand All Rounder James Neesham Registers New T20 Record During NZ vs WI 2nd T20I At Auckland


New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज (NZ vs WI T20I Series) का आगाज रोमांचक रहा। सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) ने घर से बाहर काफी दिनों बाद शानदार प्रदर्शन करके दिखाया और करीबी जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाई। इस मैच में कई खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) को बेशक इस मैच में अंतिम समय पर हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसके एक खिलाड़ी ने नया रिकॉर्ड जरूर बना दिया। ये खिलाड़ी हैं ऑलराउंडर जेम्स नीशम जिन्होंने अपने देश के लिए नया इतिहास रचा है।

न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

Image Credit : Instagram/Blackcaps

न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने कौन सा नया रिकॉर्ड बना दिया है, आइए यहां जानते हैं।

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच

Image Credit : AP

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है और टी20 विश्व कप 2026 को नजर में रखते हुए उनके लिए विदेशी जमीन पर हर अगली सीरीज अहम है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

वेस्टइंडीज को लगे शुरुआती झटके

Image Credit : AP

वेस्टइंडीज को लगे शुरुआती झटके

वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उनको पहले ही ओवर में ब्रैंडन किंग के रूप में 4 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा और उसके बाद 43 रन के अंदर उनके 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

कप्तान शाई होप ने खेली जोरदार पारी

Image Credit : AP

कप्तान शाई होप ने खेली जोरदार पारी

गिरते विकेटों के बीच वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने मोर्चा संभाला और शानदार पारी को अंजाम दिया। होप ने 39 गेंदों में 53 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। उनके बाद रोस्टन चेज (28 रन) और रोवमैन पोवेल (33 रन) की पारियां खेलकर वेस्टइंडीज का स्कोर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन तक पहुंचा दिया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही

Image Credit : AP

न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की शुरुआत भी खराब रही और उन्होंने 88 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंत में कप्तान मिचेल सैंटनर और जेकब डफी ने मैच को फंसा दिया।

सैंटनर और डफी के बीच 10वें विकेट की पार्टनरशिप

Image Credit : AP

सैंटनर और डफी के बीच 10वें विकेट की पार्टनरशिप

मिचेल सैंटनर और जेकब डफी के बीच दसवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई और दोनों के दम पर न्यूजीलैंड की टीम ने मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचाया लेकिन अंत में कीवी टीम चूक गई। वे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन ही बना सके और करीबी मुकाबले में मैच 7 रन से गंवा दिया।

जेम्स नीशम ने रचा इतिहास

Image Credit : Instagram/Blackcaps

जेम्स नीशम ने रचा इतिहास

इस मैच में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने ज्यादा कुछ तो नहीं किया लेकिन फिर भी उन्होंने एक नया टी20 रिकॉर्ड बना दिया। नीशम ने मैच में 11 रन बनाए जिसके साथ ही उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए। इसके अलावा उन्होंने 1 विकेट भी लिया। अब नीशम न्यूजीलैंड के टी20 इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसने 1000 रन बनाए हैं और 50 विकेट भी लिए हैं।

नीशम के टी20 आंकडे़

Image Credit : Instagram/JimmyNeesham

नीशम के टी20 आंकडे़

जेम्स नीशम ने 2012 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और वो हमेशा से टीम के प्रमुख ऑलराउंडरों में रहे हैं। नीशम ने अब तक 90 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1008 रन बना लिए हैं और उनके नाम 53 विकेट भी हैं।

End of Photo Gallery

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *