UPSC CSE 2026: कल है यूपीएससी आईएएस फॉर्म भरने की लास्ट डेट, ग्रेजुएट युवा तुरंत कर लें अप्लाई


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम (UPSC CSE 2026) के लिए आवेदन करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट कल यानी 24 फरवरी निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा IAS बनने की तैयारियों में लगे हैं वे बिना देरी करते हुए संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। कल के बाद यूपीएससी की ओर से एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी जिसके बाद फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा।

इस श्रेणी के अभ्यर्थी फ्री में भर सकते हैं फॉर्म

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं अर्थात उनके लिए आवेदन फीस निर्धारित नहीं है। अन्य सभी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा जो ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है।

घर बैठे स्वयं कर सकते हैं अप्लाई

यूपीएससी आईएएस फॉर्म स्वयं ही घर बैठे भरा जा सकता है। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है-

  • यूपीएससी सीएसई एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPSC IAS exam 2026

इस डेट को होगा प्रीलिम एग्जाम

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। इस बार इस भर्ती के माध्यम से 933 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *